{"_id":"698c81a4be3a3903080eb4be","slug":"the-excitement-of-jaguni-premier-league-will-begin-tomorrow-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153947-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जगूणी प्रीमियर लीग का रोमांच कल से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जगूणी प्रीमियर लीग का रोमांच कल से होगा शुरू
विज्ञापन
. क्रिकेट विजेता टीम को मिलेगी 1 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी
. प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा मां शिकारी काली युवक मंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जगूणी प्रीमियर लीग जुबली कप का रोमांच 13 फरवरी से शुरू होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को क्लब 1 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित करेगा। मां शिकारी काली युवक मंडल जगूणी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। क्लब के अध्यक्ष लीला दत्त जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष लीला दत्त जोशी ने कहा कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय होगी। विजेता टीम को 1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता में 48 टीमें भाग लेंगी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 31,00 रुपये व ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 11,00-11,00 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस मौके पर राकेश जोशी, सचिव विनोद कोंग, कोषाध्यक्ष सेवा राम और सलाहकार शेर सिंह जोशी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी
अध्यक्ष लीला दत्त जोशी ने कहा कि इस दौरान महिला मंडल की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं दमखम दिखाएंगी। महिला मंडल की विजेता टीम को 51,00 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25,00 रुपये की राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा।