{"_id":"6a79b800a6edaf9cae08549a","slug":"the-education-minister-inspected-development-works-during-his-visit-to-navar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-166902-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नावर में 550 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी : रोहित ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नावर में 550 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी : रोहित ठाकुर
विज्ञापन
टिक्कर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का स्वागत करते लोग। संवाद
शिक्षा मंत्री ने नावर प्रवास के दौरान विकास कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अपने एक दिवसीय नावर प्रवास के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 550 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। मंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। नावर क्षेत्र की 11 सड़क परियोजनाओं पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नावर की सात सड़कों पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाबार्ड के तहत तीन सड़कों के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कुठाड़ी पंचायत की खदराला सड़क के लिए स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस प्लान के तहत 9.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसके तहत घणासीधार-खदराला सड़क को भी पक्का किया गया है। उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। आपदा के दौरान सड़कों को हुए नुकसान के बावजूद आवागमन में गंभीर परेशानी नहीं होने दी गई और विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव की कोई जगह नहीं है। मंत्री रोहित ठाकुर ने निर्माणाधीन शहीद नाथूराम टिक्कर-टूनाधार सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। करीब 9.66 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा देगी। इससे बागवानी और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर बागवानी की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। नावर क्षेत्र में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।