{"_id":"6ad5f9c841c992b91708775c","slug":"the-deputy-chief-minister-inspected-the-kushmanda-mata-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ram1009-172814-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुष्मांडा मंदिर पहुंचे मुकेश, लिया मां का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुष्मांडा मंदिर पहुंचे मुकेश, लिया मां का आशीर्वाद
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
खेगसू में कुष्मांडा माता मंदिर की सांयकालीन आरती में भाग लेते उपमुख्यमंत्री मुकेश अगनिहोत्री। स
Link Copied
दलाश में बस सेवाएं बहाल करने और बस स्टैंड निर्माण के लिए स्वीकृति देने की मांग उठी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दलाश (कुल्लू)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सराहन से लौटते समय दलाश पंचायत के खेगसू में निर्माणाधीन कुष्मांडा माता मंदिर का निरीक्षण किया और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत कर मंदिर निर्माण के लिए स्वीकृत बजट की दूसरी किस्त जल्द जारी करने की मांग उठाई। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंदिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसकी पहली किस्त मिल चुकी है, जबकि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दूसरी किस्त की आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर कमेटी को जल्द राशि जारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान दलाश पंचायत प्रधान आशा वर्मा ने रामपुर-लूहरी-दलाश-नित्थर बस सेवा को मोईन भेजने की व्यवस्था बंद करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को समय पर घर पहुंचने में परेशानी न हो। उन्होंने बंद पड़ी दलाश-गुंगी-लूहरी बस सेवा जल्द बहाल करने और दलाश में प्रस्तावित बस स्टैंड के निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति शीघ्र दिलाने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर आनी पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, मंदिर कमेटी प्रधान सत्येंद्र शर्मा, मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष अतुल शर्मा और पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष युपेंद्रकांत मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।