{"_id":"684954dee5b38586dd03c129","slug":"the-demand-for-running-bus-service-from-rampur-via-rohru-haridwar-was-limited-to-the-survey-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-136950-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सर्वे तक सिमटी रामपुर से वाया रोहड़ू-हरिद्वार बस सेवा चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सर्वे तक सिमटी रामपुर से वाया रोहड़ू-हरिद्वार बस सेवा चलाने की मांग
विज्ञापन
रामपुर से वाया सुंगरी, रोहड़ू हरिद्वार बस सेवा चलने से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ। संवाद
रामपुर-रोहड़ू के हजारों ग्रामीणों को मिलना है लाभ, वर्षों से चली आ रही मांग नहीं हुई पूरी
रामपुर-रोहड़ू से वाया शिमला होकर हरिद्वार जाने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और रोहड़ू क्षेत्र के लोगों की हरिद्वार बस सेवा की मांग आज दिन तक पूरी नहीं हो पाई है। लोगों को वाया शिमला होकर अतिरिक्त सफर तय कर हरिद्वार पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बस सेवा की मांग केवल सर्वे करने तक ही सिमट कर रह गई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। कई वर्षों से रामपुर और रोहड़ू क्षेत्र के लोग रामपुर से सुंगरी, रोहड़ू, त्यूनी सड़क से हरिद्वार के लिए बस सेवा चलाने की मांग उठा रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्र के हजारों लोगों को पहले शिमला तक बस पकड़नी पड़ती है। यहां से हरिद्वार के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में अतिरिक्त दूरी और किराया भी खर्च करना पड़ रहा है। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायतों नरैण, बाहली, देवनगर सहित आसपास के पंचायतों से लोगों को पहले 40 किलोमीटर दूर रामपुर और यहां से हरिद्वार के लिए रवाना होना पड़ता है।
रामपुर से हरिद्वार बस सेवा सुंगरी, रोहड़ू और त्यूनी होकर चलाने के लिए दो वर्ष पहले परिवहन निगम प्रबंधन ने सर्वे किया था, लेकिन सर्वे के आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर लोगों ने सुंगरी से रोहड़ू, त्यूनी सड़क से हरिद्वार बस सेवा की मांग हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के समक्ष रखी है। यदि यह बस सेवा शुरू होती है, तो क्षेत्र की देवनगर, बाहली, नरैण, भालेन, चपोटी, नगरकोट जैसी दर्जनों पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। युवक मंडल शरण के प्रधान विद्या सागर रोलटा, देवकृष्ण रांझा, पिंकू वर्मा, जर्मन मेहता, पंकज रोलटा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द रामपुर से वाया रोहड़ू हरिद्वार बस सेवा चलाने की मांग की है। ग्रामीणों का हर वर्ष हिंदुओं के तीर्थ स्थान हरिद्वार जाना होता है और सेब व्यापार के लिए आने वाली प्रवासी मजदूर भी हरिद्वार से ही हिमाचल पहुंचते हैं। ऐसे में इस रूट से बस सेवा चलने से परिवहन निगम की अच्छी खासी कमाई भी होगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी सिरे चढ़ पाएगी।
अभी निगम के पास बसों की कमी चल रही है। जैसे ही नई बसें आती हैं, इस रूट का सर्वे कर बस सेवा को शुरू किया जाएगा।-- निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
इस बस सेवा को शुरू करवाने के बारे मे ंपरिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बात की जाएगी। ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। - नंद लाल, सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं विधायक, रामपुर

अभी निगम के पास बसों की कमी चल रही है। जैसे ही नई बसें आती हैं, इस रूट का सर्वे कर बस सेवा को शुरू किया जाएगा।