फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The deity's clay idol is being consecrated at Simh Temple Fort, the installation of the finial and kalash takes place today.

Rampur Bushahar News: देवता माटी सिम्ह मंदिर कोट में शिखा फेर, कलश स्थापना आज

Sun, 09 Nov 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
पांच देवी-देवता मंदिर पहुंचे, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रोजाना सैकड़ों लोग ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। कोट पंचायत में देवता माटी सिम्ह मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोमवार को शिखा फेर और कलश स्थापना की जाएगी। इस धार्मिक अनुष्ठान के हजारों श्रद्धालु साक्षी बनेंगे।
रविवार को शिखा फेर के लिए पांच देवी-देवता कोट मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने अधिष्ठाता देवताओं का भव्य स्वागत कियाा। मंदिर में बीते वीरवार को जल यात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। यह धार्मिक अनुष्ठान देवता राय नाग देथतवा के आदेशानुसार बैर लेने के बाद आरंभ किया गया।
विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में टिकरी बगना, खजेड़ा खरै बय, बयुणी, कलारस, देथवा, डुगा, कोटि, लाऊट सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। पुरोहित रमन शर्मा ने बताया कि सोमवार को माता अंबिका, विशेश्वर महादेव, माता गाड़ा दुर्गा और जाहरु नाग देवता सहित अन्य देवताओं की पावन उपस्थिति में शिखा फेर एवं कलश स्थापना की जाएगी। मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य आदर्श आनंद शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, दर्शन शर्मा, देवराज शर्मा और टीकम राम शर्मा सहित अन्य पुरोहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता माटी सिम्ह महाराज के पुजारी रोशन लाल शर्मा, कारदार केहर सिंह राणा, भंडारी सुंदर सिंह ठाकुर, शेखर राणा, प्रताप ठाकुर, कांत कृष्ण ठाकुर, वेद राम ठाकुर और प्रताप शर्मा ने बताया कि शिखा फेर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed