फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The corporation bus has not run on the Chawai-Dalash road for six months

Rampur Bushahar News: चवाई-दलाश सड़क पर छह माह से नहीं दौड़ी निगम की बस

Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The corporation bus has not run on the Chawai-Dalash road for six months
बरसात से क्षतिग्रस्त आनी की चवाई-दलाश सड़क का नहीं हो पाया सुधारीकरण। संवाद
. सड़क पर जगह-जगह गिरे डंगे, ग्रामीणों समेत विद्यार्थियों की बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

. टैक्सियों में अतिरिक्त किराया देकर सफर करने को मजबूर लोग
. चेताया-जल्द डंगों का निर्माण कार्य नहीं हुआ, तो लोक निर्माण विभाग कार्यालय का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
क्षेत्र की आनी-चवाई-दलाश सड़क पर बरसात के समय में गिरे डंगे अभी तक नहीं लग पाए हैं। इस कारण पुनण से दलाश तक छह महीने से बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवाएं बंद होने के कारण विद्यार्थियों समेत मरीजों की दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर डंगे लगाने का काम धीमी गति से चलाया हुआ है। इस सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की छह बसें चलती हैं। इनमें से एक बस सोईधार-शिमला है। इस बस से क्षेत्र के लोगों को शिमला के लिए आसानी से आवाजाही की सुविधा मिलती थी, लेकिन छह महीने से यह बस सेवा बंद पड़ी है। यह बस आनी तक ही आ रही है। पुनण से दलाश तक सड़क पर डंगे गिरने के कारण सड़क पर बस सेवाएं बंद होने के कारण ग्रामीणों को महंगे दामों पर निजी टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। इससे गरीब तबके के लोगों पर मार पड़ रही है। दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा, व्युंगल पंचायत के प्रधान जालप राम और बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर समेत कई ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द डंगों का निर्माण किया जाए। वहीं, चेताया कि कि यदि डंगों को जल्द नहीं लगाया गया, तो दलाश में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


पुनण से दलाश तक तीन से चार डंगे गिरे हैं। इन डंगों को लगाने का काम इन दिनों जोरों पर चला है। जल्द सड़क बस सेवाओं के लिए बहाल कर दी जाएगी। -लाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग दलाश

बरसात से क्षतिग्रस्त आनी की चवाई-दलाश सड़क का नहीं हो पाया सुधारीकरण। संवाद

बरसात से क्षतिग्रस्त आनी की चवाई-दलाश सड़क का नहीं हो पाया सुधारीकरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article