फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The condition of the Chaupal-Chowkia-Jhikni bridge road is badThe condition of the Chaupal-Chowkia-Jhikni bridge road is bad

Rampur Bushahar News: चौपाल-चौकिया-झिकनी पुल मार्ग की हालत बदहाल

Sun, 24 May 2026 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Chaupal-Chowkia-Jhikni bridge road is badThe condition of the Chaupal-Chowkia-Jhikni bridge road is bad
चौपाल-चौकिया-झिकनीपुल सडक़ की हालत बनी खस्ता। संवाद
आठ पंचायतों के लोग खतरे के साये में कर रहे आवाजाही
विज्ञापन

छोटे वाहनों को भी पहुंच रहा खासा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में वर्ष 2017 में पक्का किया गया चौपाल-चौकिया-झिकनी पुल मार्ग अब बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दलदल और संकरी नालियाें से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। खराब सड़क के कारण छोटी गाड़ियों के चैंबर टूटने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। इस मार्ग से चांजू, देवत, झिकनी पुल, पौड़िया, रुसलाह, माटल, मकडोग और लानीबमटा सहित आठ पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क कई जगह इतनी तंग हो चुकी है कि वाहनों को पास देने के लिए करीब पांच सौ मीटर तक पीछे जाना पड़ता है। मार्ग पर पर्याप्त पासिंग प्वाइंट न होने से वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क पर नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, जिसके चलते बरसात का सारा पानी सड़क पर बहता है। कई जगह सड़क पर जलभराव हो जाता है। टारिंग भी पूरी तरह उखड़ चुकी है। विभाग की ओर से गड्ढों में डाली गई मिट्टी भी बारिश में बह गई है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की सात बसें चलती हैं। इसके अलावा क्षेत्र के लोग छोटे वाहनों से भी इसी सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। तपेंद्र मोहन शर्मा, बलदेव, लोकेंद्र सिंह, आत्मा राम, राजेंद्र चौहान, अनिल चौहान, प्रकाश चंद, केदार सिंह और अधिवक्ता मनोज गाजटा ने सरकार से मांग की है कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को जल्द निर्देश जारी किए जाएं। वहीं, लोक निर्माण विभाग चौपाल के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह नेगी ने बताया कि इस मार्ग को चौड़ा करने और दोबारा पक्का करने के लिए जल्द ही प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed