फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The competition will be organized under the banner of the Himalaya Sports and Welfare Foundation

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में 14 से 16 तक आयोजित होगी सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता

Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The competition will be organized under the banner of the Himalaya Sports and Welfare Foundation
रामपुर में हिमालयन स्पोट्र्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन की नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस
.हिमालय स्पोर्ट्स एंड वेल्फेयर फाउंडेशन के बैनर तले होगा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

. जन कल्याण, स्वास्थ्य और युवाओं को खेल धारा से जोड़ेगी फाउंडेशन : विकेश चौहान
. प्रतियोगिता से चयनित बॉक्सर राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ज्यूरी में 14 से 16 जून को राज्यस्तरीय अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हिमालय स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले अशोका बॉक्सिंग अकादमी में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। हाल ही में पंजीकृत यह फाउंडेशन सामाजिक, जन कल्याण, स्वास्थ्य और खेलों के क्षेत्र में कार्य करेगी। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं हिमकॉन के प्रबंध निदेशक विकेश चौहान (गिन्नी) ने कही। उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन राज्य में गरीब लोगों के उत्थान, चिकित्सा सेवा और जन कल्याण के क्षेत्र में कार्य करेगी। विकेश चौहान ने कहा कि हिमालय स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन का पंजीकरण एमसीए के तहत 22 मई को हुआ है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाना और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। साथ ही ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद संस्था की ओर से पहला आयोजन बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रहेगा। ज्यूरी स्थित अशोका बॉक्सिंग अकादमी में 14 से 16 जून तक राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ हिमाचल के बैनर तले आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। अशोका अकादमी के कोच अशोक नेगी ने कहा कि 14 से 16 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा वर्ग के मुकाबलों के लिए प्रदेश के 284 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर लिया है। इन खिलाड़ियों के साथ 50 से 60 ऑफिशियल और कोच भी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता में 15 वेट कैटगरी में होने वाले मुकाबलों के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 28 जून तक पंजाब में आयोजित होगी। इस मौके पर फाउंडेशन के निदेशक मंडल के सदस्य उषा शर्मा, अजय ठाकुर, सदस्य स्वदेश शर्मा, अशोक नेगी, बलदेव भंडारी, राहुल चौहान, मोहित राणा, जितेंद्र चौहान, कुंदन शर्मा, साहिल सागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article