{"_id":"6abf933e4b69cb20670d8943","slug":"the-chief-minister-directed-that-the-janglikh-link-road-be-restored-within-10-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171316-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री ने जांगलिख संपर्क सड़क को 10 दिन में बाहल करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री ने जांगलिख संपर्क सड़क को 10 दिन में बाहल करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
इंपैक्ट : सुंदरू खड्ड में भूस्खलन से बंद हुई सड़क का किया निरीक्षण
. निर्माणाधीन जांगलिख पुल के लिए 4 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। छौहारा क्षेत्र के तांगनु-जांगलिख पंचायत के सुंदरू खड्ड में हुए भूस्खलन से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण क्षेत्र की अस्थायी सड़क व्यवस्था बाधित हो गई है। इससे रोजमर्रा की आवाजाही और आपातकालीन स्थितियों में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिख पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भूस्खलन के कारण बंद जांगलिख सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क को 10 दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जांगलिख पुल के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि और तांगणू के थैंटवाड़ी गांव के भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई सड़क के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने तांगणू में मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को समझा। भूस्खलन से ग्रामीणों के लिए सामान्य पैदल रास्ता सुचारु नहीं हो पाया है। जांगलिख गांव के लोग फिलहाल पावर कंपनी के झूले के सहारे खड्ड पार करने को मजबूर हैं। यह व्यवस्था ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा करने में नाकाफी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के बागवानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार सड़क को जल्द-से-जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को बहाल करने के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा जल्द मिल सके। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन जांगलिख पुल के कार्य को पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। पुल के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने के बाद अब निर्माण कार्य को गति देने पर जोर रहेगा। इस मौके पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी मौजूद रहे।