फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The central government released Rs 176 crore to Jubbal, Kotkhai and Rohru.

Rampur Bushahar News: जुब्बल, कोटखाई और रोहड़ू को केंद्र सरकार ने जारी किए 176 करोड़

Wed, 17 Sep 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना के तहत हुई जारी
विज्ञापन

राजेश हंसेरटा
रोहड़ू। जुब्बल, कोटखाई और राेहड़ू को केंद्र सरकार ने बढ़ी राहत दी है। वर्ष 2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 176 करोड़ की राशि पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना के तहत जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग सर्किल में 30 प्रतिशत की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को मिल गई है। वर्ष 2023 में आपदा से जुब्बल, कोटखाई और रोहड़ू उपमंडलाें में भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार की आपदा पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन(पीडीएनए) की टीम क्षेत्र में आई थी। केंद्र की टीम ने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। केेंद्रीय टीम ने जुब्बल, नावर, कोटखाई, रोहड़ू, चिड़गांव, डोडरा क्वार क्षेत्र में करीब 80 सड़कों और तीन पुलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने इन सड़कों के नुकसान की भरपाई के लिए राशि जारी की है। इसमें जुब्बल के लिए 24.70 करोड़, कोटखाई के लिए 39.61 करोड़, रोहड़ू व चिड़गांव के लिए 100 करोड़ और डोडरा क्वार के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती ने बताया कि केंद्र की टीम वर्ष 2023 की आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया था। इसके बाद राशि पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना के तहत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article