फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The campaign was launched from Khegsu of Ani

Rampur Bushahar News: भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ

Sun, 23 Mar 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The campaign was launched from Khegsu of Ani
समर्थक हिमाचल प्रदेश मंच के राज्य अध्यक्ष अमर नयन खेगसू में आयोजित राष्ट्रीय सदस्यता कार्यक्र
आनी के खेगसू से अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन


भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का है लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। भाजपा समर्थक हिमाचल प्रदेश मंच के राज्य अध्यक्ष अमर नयन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ लक्ष्मी सदन खेगसू से किया गया। इस अभियान की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी छीनना सुब्बाराव ने की, जबकि युवा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलाबेनी रघु, कर्नाटक राज्य अध्यक्षा श्रीकला और हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष अमर नयन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने अस्वस्थ होने के कारण ऑनलाइन जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर आउटर सिराज क्षेत्र की दस महिला मंडलों सहित सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 2027 तक हिमाचल प्रदेश और 2029 तक पूरे भारत को कमलमय बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष अमर नयन ने बताया कि इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना है। विशेष रूप से उन लोगों को जागरूक करना है, जो इनसे अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आनी के खेगसू से आरंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अमर नयन ने इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना जैसी कई योजनाओं के लाभों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा समर्थक मंच जन-जन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सदस्यता अभियान राज्य के विभिन्न जिलों में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग भाजपा समर्थक मंच से जुड़कर संगठन को मजबूत बना सकें। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed