फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The body of a man missing from Khaneri Hospital was found six days later in the bushes on the premises

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल से लापता व्यक्ति का छह दिन बाद परिसर की झाड़ियों में मिला शव

Tue, 14 Apr 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल से लापता हो गया था पूह निवासी छेरिंग
विज्ञापन

. अस्पताल के नीचे झाड़ियों में ही मिला शव


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी अस्पताल से लापता व्यक्ति का छह दिन बाद शव मिला है। व्यक्ति का शव अस्पताल परिसर के नीचे झाड़ियों में ही मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किन्नौर के पूह निवासी छेरिंग चंद्र 9 अप्रैल को निजी काम से रामपुर आए थे। उन्हें खनेरी अस्पताल में कुछ जरूरी काम था। अस्पताल पहुंचने के बाद वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए। वह घर वापस नहीं लौटे। शुरू में परिजनों को लगा कि वह कहीं रुक गए होंगे, लेकिन समय बीतने पर परिवार की चिंता बढ़ने लगी। परिजनों ने अपने स्तर पर हर जगह तलाश शुरू कर दी। कई दिनों की लगातार तलाश के बाद कोई सुराग नहीं लगा। हार कर परिजनों ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को अस्पताल के नीचे उनका शव मिलने की खबर आई। इससे सभी लोग पूरी तरह हैरान रह गए। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article