फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The affected people of Nithar opened their front.

Rampur Bushahar News: रोजगार, प्रदूषण और दरारों के मुआवजे को लेकर नित्थर के प्रभावितों ने खोला मोर्चा

Wed, 08 Jan 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The affected people of Nithar opened their front.
नित्थर में लुहरी परियोजना प्रभावितों ने किया दो  घंटे तक चक्का जाम। संवाद
दो घंटे तक किया चक्का जाम, रोष रैली निकालकर जताया विरोध
विज्ञापन


जल्द नहीं हुई प्रभावितों की मांगें पूरी तो उग्र होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सतलुज नदी पर बन रही एसजेवीएन की 210 मेगावाट विद्युत परियोजना से प्रभावित नित्थर के ग्रामीणों ने बुधवार को परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परियोजना में लोगों को रोजगार, प्रदूषण और मकानों में आईं दरारों का मुआवजा न मिलने को लेकर ग्रामीणों ने उप तहसील नित्थर में रोष रैली निकाली। किसान सभा के बैनर तले प्रभावित ने दो घंटे तक सड़क पर चक्का जाम किया, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हिमाचल किसान सभा के बैनर तले बुधवार को उप तहसील मुख्यालय नित्थर में प्रभावितों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रभावितों की विभिन्न मांगों को लेकर नित्थर बाजार में रैली निकाली और बाजार में करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। उसके बाद उपतहसील कार्यालय नित्थर के बाहर प्रभावितों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को किसान सभा निरमंड अध्यक्ष देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान सभा ने प्रशासन को 7 मई, 2024 को परियोजना प्रभावितों के विभिन्न मुद्दों और मांगों को लेकर मांगपत्र दिया था। इसमें किसान सभा ने मांग की थी कि जहां दरारों और प्रदूषण का सर्वे हो गया है, उसका मुआवजा तुरंत दिया जाए और जहां सर्वे नहीं हुआ, उसका मुआवजा दिया जाए। लेकिन प्रशासन ने मुआवजा अभी तक नहीं दिया है। किसान सभा परियोजना प्रभावितों के मुद्दों को पहले से उठा रही है और उसके समाधान के लिए संघर्ष भी कर रही है। भविष्य में भी परियोजना प्रभावितों की मांगों को लेकर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक दरारों, प्रदूषण और रोजगार को लेकर विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे। इस प्रदर्शन में नित्थर के झल्ली, चेबड़ी, धनाह, शकरौली, आनस, मोईन, चारमाला, देहरा, घरोली गांव की सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। देवकी नंद ने चेताया कि आने वाले समय में सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी हाइड्रो परियोजना के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर डोला राम, जोगिंद्र, संदेश, पदम, राजेश, जन्मेश, अमीचंद, रणजीत, रेखा, रेवती देवी, उमा देवी, मेहरू, नीशा, चुन्नी लाल, चंदा शर्मा, रमा, महंती देवी, लीला, सीता, रमीला, विद्याचंद, सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

नित्थर में लुहरी परियोजना प्रभावितों ने किया दो  घंटे तक चक्का जाम। संवाद

नित्थर में लुहरी परियोजना प्रभावितों ने किया दो  घंटे तक चक्का जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed