{"_id":"6932c8b751bcef4dea0a8b0d","slug":"the-accident-occurred-in-poshana-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-149477-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घास काटते खाई में गिरी महिला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घास काटते खाई में गिरी महिला, गई जान
विज्ञापन
पोशना पंचायत में हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। ब्रौ की पोशना पंचायत में शुक्रवार सुबह जंगल में घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोशना पंचायत के पनाशा गांव की महिला तारा देवी (49), पत्नी लीला चंद सुबह करीब 6:30 बजे घर के साथ लगते जंगल में घास काट रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे का पता चलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला को खाई से बाहर निकाला और रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि पैर फिसलने से खाई गिरी महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। कार्रवाई की जा रही है।