फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thakur Sen Negi Government College Reckong Peo, Program on World AIDS Day, Kinnaur

Rampur Bushahar News: संवाद में आयुष, नारा लेखन में आयुषी ने पाया पहला स्थान

Thu, 05 Dec 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ महाविद्यालय में मनाया विश्व एड्स दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में रेड रिबन क्लब, एनसीसी ओर रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जनक नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संवाद प्रतियोगिता में आयुष ने पहला, नैंसी ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। नारा लेखन में आयुषी प्रथम, अनीशा द्वितीय और आरती तृतीय रही। रील मेकिंग में अपूर्वा पहले, सुमित नेगी दूसरे और दीया नेगी तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में आयुषी नेगी ने पहला, अंशिका ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान पाया। रंगोली में नेहा एंड कंपनी ने पहला, चंद्रकांता एंड कंपनी ने दूसरा और सानिया एंड कंपनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय अस्पताल के एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधीर और मास एजुकेटर कम सूचना अधिकारी हेमलता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसी कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर ने संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन वात्स्लय चाइल्ड हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी, कार्यालय के कर्मचारी, मिशन शक्ति बाल सुरक्षा अधिकारी, सीएचएल और ओएससी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed