Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ten day archery festival started in Kanam

Rampur Bushahar News: कानम में शुरू हुआ दस दिवसीय तीरंदाजी पर्व, तीन वर्ष में एक बार होता है पर्व

Sun, 19 Jan 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ten day archery festival started in Kanam
कानम गांव में तीरंदाजी पर्व में तीरंदाजी पर्व शुरू करने से पहले एक लाईन में खडे लोग
पर्व में राक्षस रूपी मेंढे और बकरी पर निशाना लगाते हैं नव युवक
विज्ञापन


देवताओं के स्वर्ग प्रवास पर जाने के दौरान मनाया जाता है पर्व

बीरबल नेगी

पूह (किन्नौर)। जिले के पूह खंड की कानम पंचायत में तीर अंदाजी का पर्व शुरू हो गया है। यह अनोखा पर्व हर तीन वर्ष में एक बार आयोजित होता है। देवी-देवताओं के स्वर्ग प्रवास पर जाने के बाद यह पर्व शुरू होता है। ग्रामीण इस पर्व के जरिये अपने गांव को आसुरी शक्ति से बचाने की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हैं। अब अगले दस दिनों तक यहां तीरंदाजी का पर्व चलेगा। तीरंदाजी के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं उन्हें मेले में लगने वाली किन्नौरी कायंग में भी सबसे पहले नाचने का अवसर मिलता है। इस पर्व में राक्षस रूपी मेंढे और बकरी पर निशाने लगाने का खेल दस दिनों तक चलता है। पर्व में गांव के करीब एक सौ नवयुवक एकत्रित होते हैं और तीन समूहों में बंट जाते हैं। तीरंदाजी का पर्व कांगयुर में आयोजित होता है। तीरंदाजी के निशाने के लिए आटे से मेंढे और बकरे बनाए जाते हैं और एक गोलाकर आकृति के भीतर इन्हें लगाया जाता है। उसके बाद इन पर निशानेबाजी का दौर शुरू होता है। करीब 50 मीटर की दूरी पर लटके मेंढे और बकरे पर युवक निशाना लगाते हैं। माना जाता है कि देवी-देवता जब स्वर्ग प्रवास पर जाते हैं, तो धरती पर राक्षसी प्रभाव बढ़ जाता है। ग्रामीण सदियों से इस परंपरा के तहत बकरे रूपी राक्षसों पर तीर से हमला करते हैं। इस पर्व के जरिये दुष्ट शक्तियों को ध्वस्त किया जाता है। सबसे पहले जो सटीक निशाने पर तीर मारता है, उसे पांच हजार रुपये का इनाम और किन्नौरी कायंग का प्रतिनिधित्व करने के लिए चौंरी के साथ नाचने का मौका दिया जाता है। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को तीन हजार रुपये और कायंग का चौंरी लेकर नेतृत्व करने दिया जाता है। दस दिन तक सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता शाम चार बजे तक चलती है। दिन में खाने पीने की व्यवस्था तीनों समूहों के मुखिया की ओर से किया जाता है। एक समय के भोजन के साथ चिलगोजे, बादाम, खुमानी, अखरोट सहित अन्य सूखे मेवे दिए जाते हैं। सदियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी कायम है। देवता श्री डबला जी मंदिर कमेटी कानम अध्यक्ष चंद्रकीर्ति नेगी, उपाध्यक्ष सुनील नेगी, सचिव रिंगचेन नेगी और टाशी लोक्टस ने बताया कि यह पर्व देवी-देवताओं के स्वर्ग प्रवास के दौरान आयोजित होता है, जो तीन वर्ष में एक बार आयोजित होता है। इस वर्ष भी यह विशेष पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

कानम  गांव में  तीरंदाजी पर्व में तीरंदाजी पर्व शुरू करने से पहले एक लाईन में खडे लोग

कानम गांव में तीरंदाजी पर्व में तीरंदाजी पर्व शुरू करने से पहले एक लाईन में खडे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed