{"_id":"65a12e306b9a566f3f0daf8a","slug":"tehsil-library-will-be-expanded-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10864-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तहसील पुस्तकालय का होगा विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तहसील पुस्तकालय का होगा विस्तारीकरण
विज्ञापन
पुस्तकालय में 3500 के पार पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा लाभ
युवाओं की वर्षों से चली आ रही मांग जल्द होगी पूरी
नगर परिषद जिम खाली कर युवाओं को बैठने की करेगा व्यवस्था
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। नशे के जंजाल से युवाओं को बचाने में शिक्षा का अहम महत्व है। इसे देखते हुए शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। युवाओं का भविष्य संवारने में पुस्तकालयों का भी अहम योगदान है, जहां बेहतर शिक्षा सामग्री और माहौल के कारण युवा अपने भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं। रामपुर के पुराने बस अड्डे में चल रहे तहसील पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले युवाओं को जल्द ही बैठने की उचित व्यवस्था होगी। नगर परिषद द्वारा जल्द ही पुस्तकालय का विस्तारीकरण किया जाएगा। इससे सैकड़ों युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा। हालांकि क्षेत्र के युवा बीते कई वर्षों से पुस्तकालय में बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग उठा रहे हैं।
गौर हो कि क्षेत्र के युवाओं को पुस्तकालय का लाभ देने के लिए रामपुर के पुराने बस अड्डे में वर्ष 2017 में पुस्तकालय खोला गया था। इससे पूर्व पदम छात्र स्कूल में तहसील पुस्तकालय चल रहा था। इसकाे यहां से पुराने बस अड्डे में स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में इस पुस्तकालय में छात्रों की पंजीकरण संख्या 3500 के पार पहुंच गई है, लेकिन बात करें सुविधाओं की तो यहां नाममात्र सुविधाओं में ही छात्रों को पढ़ाई करनी पड़ रही है। बैठने की व्यवस्था देखें तो यहां केवल 130 बच्चों के बैठने की ही क्षमता है, जो छात्रों की पंजीकरण संख्या से कई गुना कम है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और साथ लगते जिलों के सैकड़ों युवा यहां पढ़ाई करने पहुंचते हैं, लेकिन बैठने की उचित सुविधा न होने के कारण छात्रों को बाहर ही खड़ा रहना पड़ता है। इस पुस्तकालय से बीते चार वर्ष में करीब 50 टीजीटी, 10 होमगार्ड, 12 पुलिस जवान, एक लॉ ऑफिसर, एसएससी, विद्युत बोर्ड सहित अन्य विभागों में युवा चयनित हुए हैं। युवाओं की ज्वलंत मांग को देखते हुए नगर परिषद रामपुर ने अब पुस्तकालय के विस्तारीकरण पर हामी भरी है। पुस्तकालय भवन में बंद पड़े जिम में पुस्तकालय में आने वाले छात्रों के बैठने की व्यवस्था होगी। अतिरिक्त स्थान मिलने से यहां करीब 100 से अधिक छात्रों को बैठने की सुविधा मिलेगी।
उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा जल्द ही जिम को खाली कर यहां पुस्तकालय का विस्तार किया जाएगा। जिम के सामान का जल्द ऑक्शन किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो यह सामान स्टोर में रखवाकर युवाओं को पढ़ाई के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
- संवाद