फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Teach teachers the tricks of teaching children through games

Rampur Bushahar News: शिक्षकों को सिखाए खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर

Fri, 20 Oct 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 20 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
-प्राथमिक केंद्र स्कूल जुखाला में प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

-समारोह में 40 शिक्षकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला जुखाला में प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों की खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। डाइट जुखाला की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे बैच में खंड सदर के 40 अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।


कार्यशाला में प्री प्राइमरी शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को बच्चों का शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौद्धिक, भावात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अध्यापकों ने बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की और बच्चों के साथ उसका उपयोग कैसे किया जाए इस पर चर्चा की गई। डाइट की ओर से जिला समन्वयक संजय शर्मा ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वह अभिभावकों को ज्यादा संख्या में सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में भर्ती करवाने के लिए प्रेरित करें। इस कार्यशाला में समुदाय को स्कूलों के साथ जोड़ने के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए बच्चों के विकास में माताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए मदर ग्रुप बनाने में उनका सहयोग कैसे लिया जाए, समुदाय से स्कूलों के लिए कैसे संसाधन जुटाने, आकलन कैसे करना, पोर्टल पर कैसे भरना, डैशबोर्ड कैसे देखना है आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला के समापन अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस पांच दिवसीय कार्यशाला में जो भी प्रशिक्षण प्राप्त किया उसे पाठशाला में बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए ईमानदारी से लागू करने को कहा। इस अवसर पर बीआरसी सदर शिक्षा खंड राजू राम शर्मा, रिसोर्स पर्सन के रूप में नरेंद्र कुमार, महेंद्र, प्रथम संस्था से सोनिया कुमारी, खंड स्रोत कार्यालय से मनजीत कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed