फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tanishh Shyam has been selected for the state-level Under-19 volleyball team

Rampur Bushahar News: तनिश श्याम का राज्य स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल टीम में हुआ चयन

Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tanishh Shyam has been selected for the state-level Under-19 volleyball team
राज्य स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल टीम में चयनित हुआ कोटेश्वर स्कूल कुमारसैन का तनिश श्याम। स्रोत : स
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

कोटेश्वर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुमारसैन के होनहार खिलाड़ी तनिश श्याम का चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नेरवा में किया गया। तनिश ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और अब तनिश राज्य स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्र की इस उपलब्धि से कोटेश्वर स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रमचैक ने तनिश श्याम को बधाई दी। कहा कि राज्य स्तरीय टीम में चयन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। तनिश ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने तनिश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और कुमारसैन का नाम आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed