{"_id":"69f89b19ab93eeabc7055243","slug":"tamanna-of-chhota-kamba-in-kinnaur-district-is-first-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159528-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में छोटा कंबा की तमन्ना ने प्रथम, रूपी की अनुष्का ने पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में छोटा कंबा की तमन्ना ने प्रथम, रूपी की अनुष्का ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
उप शिक्षा निदेशक कुलदीप डोगरा ने मेधावियों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में किन्नौर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा कंबा की छात्रा तमन्ना ने 472 अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम स्थान पाया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपी की छात्रा अनुष्का ने 465 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। इनके अलावा कानम की छात्रा नंदीता और किल्बा की छात्रा प्राची ने 464-464 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया है। तांगलिंग की छात्रा प्रियंका ने 458 अंक लेकर पांचवां, निगुलसरी के छात्र शुभम मेहता ने 450 अंक लेकर छठा, रारंग की छात्रा प्रतिभा ने 449 अंक लेकर सातवां और शौंग स्कूल की छात्रा प्रिंसी ने 449 अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया है। रकछम की छात्रा अदिति नेगी 443 अंक लेकर नौवां और सांगला स्कूल की छात्रा कामना ने 437 अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया है। उप शिक्षा निदेशक किन्नौर कुलदीप डोगरा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।