{"_id":"66e18a682259c9e20b00d1cf","slug":"takrasi-nag-temple-kullu-ani-religious-event-rampur-hp-news-r-19-1-sml1012-407769-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नवंबर में होगी टकरासी नाग के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नवंबर में होगी टकरासी नाग के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
भव्य आयोजन के लिए बनाई पांच सब कमेटियां
देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह करेंगे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देवता टकरासी नाग के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नवंबर में होगी। टकरासी में बने मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कमेटी और हारियानों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी को लेकर दो दिन पहले टकरासी मंदिर परिसर में देवता के कारदार अमर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की गई और पांच सब कमेटियों को गठन किया। इसमें देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह को मुख्य कमेटी की जिम्मेदारी दी गई। वह मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर निगरानी रखेंगे। बैठक में कारदार अमर सिंह ने कहा कि देवता टकरासी नाग के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रघुपुर क्षेत्र सहित देवता के हारियान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। कहा कि दशहरा उत्सव के बाद प्रतिष्ठा की तैयारी को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और नवंबर में मंदिर की प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर सुरेंद्र ठाकुर, डोला राम, बेली राम, संतोष ठाकुर, भोला दत्त आदि ने भाग लिया।