{"_id":"6aabea828fd7a51a5a0a6153","slug":"district-level-sports-competition-for-under-19-boys-begins-in-katgaon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170002-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कटगांव में अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कटगांव में अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
किन्नौर के कटगांव स्कूल में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट की
. जिले के 45 स्कूलों के 548 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
. खेलों को पाठशाला की नियमित गतिविधियों का बनाए अंग : जगत सिंह नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में जिला किन्नौर स्कूल खेल संघ एवं शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के 45 विद्यालयों के 548 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें 38 सरकारी और 7 निजी विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हैं। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनकी अहम भूमिका है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता में पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ भाग लें। मंत्री नेगी ने कहा कि किन्नौर में खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कल्पा स्थित राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है। इससे जिले के बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने, तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। बटसेरी से रकछम तक साइकिल ट्रैक का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग की संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी पाठशालाओं में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी की छात्रा अक्सा को सीनियर संतोष ट्रॉफी में चयनित होने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। राजकीय माध्यमिक पाठशाला काफनू की नव्या और एटीपीएस विद्यालय चोलिंग के ध्रुव नेगी के खेलो इंडिया में चयनित होने पर दोनों को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व मंत्री ने कटगांव में खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। खेल मैदान का विस्तारीकरण कार्य जेएसडब्ल्यू की ओर किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक बजट 30 लाख रुपये रखा गया है। इस अवसर पर उप अधीक्षक पुलिस वरुण पटियाल, उप शिक्षा निदेशक एवं अध्यक्ष जिला स्कूल खेल संघ कुलदीप डोगरा, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य बीर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य डाइट एवं युवा सेवाएं व खेल अधिकारी कुलदीप नेगी, जगदीश नेगी, हितेश नेगी, अनिल नेगी और विक्रम सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।