फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Taklech school in first place in district level quiz

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी में तकलेच स्कूल पहले स्थान पर

Thu, 15 Jun 2023 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 15 Jun 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। रिजर्व बैंक शिमला की ओर से स्कूली छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लेख राज और आरबीआई अधिकारी तरुण चौधरी ने की।

अग्रणी जिला प्रबंधक शिमला की ओर से भीमा दत्ता ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में शिमला जिले के 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिपर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तकलेच स्कूल ने द्वितीय स्थान और नीन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को 10,000 की नगद राशि, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 7,500 की नगद राशि और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 5,000 की नगद राशि दी गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य लेख राज भारद्वाज ने विजेता टीम को ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। तरुण चौधरी एलडीओ आरबीआई ने प्रतियोगिता का संचालन किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक भीमा दत्ता ने बताया कि विद्यार्थियों ने बैंकों में लेनदेन संबंधी जागरुकता, वित्तीय लेनदेन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त की और विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन-ऑफलाइन ठगी से बचने के उपाय की जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आरबीआई अधिकारी ऋषभ सालगोट्रा, वरिष्ठ प्रबंधक यूको बैंक अंकुश चौहान और अलका सारटा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed