फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tagore House won the title of overall champion

Rampur Bushahar News: टैगोर सदन के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Thu, 02 Apr 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tagore House won the title of overall champion
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रशिक्षुओं को सम्मानित करते मु
वॉलीबाल में टैगोर सदन, बैडमिंटन डबल में राहुल और अमन की जोड़ी प्रथम
विज्ञापन


बुशहर बीएड संस्थान नोगली में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
. चंपा और डिंपल चुने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टैगोर सदन को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया गया। चंपा और डिंपल सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए। समापन पर उप प्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी और प्रो. वर्षा ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में टैगोर सदन विजेता रहा। दूसरे स्थान पर गांधी सदन की टीम रही। छात्रा वर्ग में टैगोर सदन पहले और विवेकानंद हाउस दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन डबल में राहुल और अमन की जोड़ी ने टैगोर सदन से प्रथम स्थान हासिल किया। गांधी हाउस से बननीश और सुरेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में शशि और दीपिका ने विवेकानंद हाउस से पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डिंपल विवेकानंद सदन से पहले और दीक्षय दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा वर्मा विवेकानंद सदन से पहले और रुचि टैगोर सदन से दूसरे स्थान पर रहीं। गांधी सदन से सरीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में टैगोर हाउस से श्रेया तांटा और कलाम सदन से ओम प्रकाश ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की सैक रेस में टैगोर सदन से अक्षिता ने पहला, चंपा ने दूसरा और पूजा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की सैक रेस में राहुल टैगोर सदन से प्रथम और आलम चंद कलाम सदन से दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की शतरंज में विवेकानंद सदन से विशाखा प्रथम और कलाम सदन से मीनाक्षी दूसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग की चैस में विवेकानंद सदन से दीक्षय प्रथम और कलाम सदन से ओमप्रकाश दूसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में विवेकानंद हाउस पहले स्थान पर रहा। ओवरऑल चैंपियन का खिताब टैगोर सदन को दिया गया। दूसरे स्थान पर विवेकानंद हाउस रहा। मार्च पास्ट में टैगोर हाउस और विवेकानंद हाउस को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार, गांधी और कलाम सदन को संयुक्त रूप से दूसरे स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नरेश को बेस्ट परेड कमांडर के रूप में पुरस्कृत किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और प्रशिक्षण के दौरान एक प्रशिक्षु अध्यापक के अंदर खेलों के बारे में जानकारी होना और उसमें हिस्सा लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का होना अति आवश्यक है। समापन समारोह पर सभी प्रभारी शिक्षकों ने मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव राजीव शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. ललित कायथ, राकेश ठाकुर, तपस्या शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, नवनीत चौहान, किरण बाला, कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता, हेमलता बिष्ट, गौरव और हेमराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article