फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Survey will be conducted under PM Awas Yojana on 31st March

Rampur Bushahar News: पीएम आवास योजना के तहत आनी 31 मार्च होगा सर्वे

Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पात्र स्वयं भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, योजना के पात्र जल्द से जल्द करें आवेदन : राजेंद्र सिंह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेशभर में ऑनलाइन सर्वे किया जा रहा है। इसी कड़ी में आनी खंड में पात्र व्यक्तियों का सर्वे 1 जनवरी से 31 मार्च तक किया जा रहा है। इस सर्वे में आनी ब्लॉक की 37 पंचायतों के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। ये लोग मिलकर सर्वे के दौरान विभिन्न गांवों में जाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान करेंगे और उनकी जानकारी एकत्रित करेंगे। सर्वे में शामिल होने के लिए पात्र व्यक्ति खुद भी प्रधानमंत्री आवास योजना की ऐप PMAY App के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया सरल हो जाएगी। यह ऑनलाइन सर्वे एक बेहतरीन अवसर है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। सर्वे में शामिल होने के लिए पात्र व्यक्ति को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। इसके अलावा वह व्यक्ति सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और न ही उसका परिवार किसी तरह के आयकर दायरे में आता हो। साथ ही यह भी जरूरी है कि पात्र व्यक्ति के पास दो पहिया या चार पहिया वाहन न हो। इसके अलावा किसी तरह की खेती बड़ी की मशीन और फ्रिज इत्यादि न हो। योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को 1 लाख 30 हजार रुपये का लाभ मिलेगा और साथ ही उन्हें 95 दिन की मनरेगा दिहाड़ी भी मिलेगी। यह योजना उन लोगों के लिए है, जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है और जिनकी वार्षिक आय निश्चित सीमा के भीतर हो। उधर, खंड विकास अधिकारी आनी राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा और सभी पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अनुरोध है कि वे अपने आवेदन को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि वे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed