{"_id":"6711101d42acecfa6c07a274","slug":"surendra-elected-president-and-rajesh-chauhan-elected-chief-advisor-of-pta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123347-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुरेंद्र अध्यक्ष और राजेश चौहान चुने पीटीए के मुख्य सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुरेंद्र अध्यक्ष और राजेश चौहान चुने पीटीए के मुख्य सलाहकार
विज्ञापन
रामप़ुर कॉलेज में पीटीए के नए कार्यकारिणी के पदाधिकारी और अन्य सदस्य
सुरेंद्र अध्यक्ष और राजेश चौहान चुने पीटीए के मुख्य सलाहकार
कॉलेज की प्रगति में अभिभावक-शिक्षक संघ का बड़ा हाथ : बसोतिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में बुधवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी को गठन करने का फैसला लिया गया। पीटीए के पूर्व सचिव डॉ. प्रताप ठाकुर ने सत्र 2023-24 की शिक्षक अभिभावक संघ के आय एवं व्यय का ब्योरा आम सभा के सामने रखा। इसके बाद कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में 2024-25 सत्र के लिए सुरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इनके अलावा मोहर सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रताप ठाकुर को सचिव, देविका को संयुक्त सचिव और प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। राजेश चौहान को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। अधिवक्ता डीडी कश्यप और राजेश कुमार को ऑडिटर का पद सौंपा गया। वहीं, पूज्य देव शर्मा, कान चौक डोलमा, प्रकाश चंद और रंजना देवी को अभिभावक सदस्य चुना गया। इसके अलावा तकनीकी विशेषज्ञ सोहन ठाकुर, महाविद्यालय से सदस्य डॉ. विद्या बंधु, डॉ. टीडी वर्मा और प्रो. प्रोमिला ठाकुर को सर्व सहमति से बनाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने अपने संबोधन में पूर्व शिक्षक अभिभावक संघ कार्यकारिणी का विद्यार्थियों के हित में समर्पण के साथ कार्य करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति बिना शिक्षक अभिभावक संघ के संभव नहीं है, इसीलिए महाविद्यालय की प्रगति में भी शिक्षक अभिभावक संघ का बहुत बड़ा हाथ रहा है। अब यह नई कार्यकारिणी सत्र 2024-25 में महाविद्यालय के हितों को ध्यान में रखकर मिलजुल कर कार्य करेगी। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।