फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Superintendent of Police gave instructions in the meeting of monthly crime and welfare committee.

Rampur Bushahar News: लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाएं पुलिस अधिकारी

Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
मासिक अपराध एवं कल्याण समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव में कानून और यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)।
जिला स्तरीय मासिक अपराध एवं कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को रिकांगपिओ में हुई। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने की। बैठक में जिला पुलिस निरीक्षक, जिले के सभी पुलिस थाना, चौकी, चेक पोस्ट और पुलिस लाइन रिकांगपिओ के प्रभारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में 30 अक्तूबर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में कानून और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने पुलिस कार्यकलाप की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा की और सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि इन दिनों जिले में शादियों का सीजन चल रहा है। इसके चलते नाका लगा कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने इस साल अक तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 34 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 39,375 मिली लीटर अवैध शराब, 45 हजार मिली लीटर अंग्रेजी शराब, 77,500 मिली लीटर देसी शराब और 8,500 मिली लीटर बीयर बरामद की है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 20 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 1143.93 ग्राम चरस, 10.03 ग्राम चिट्टा और 1,098 ग्राम अफीम बरामद की है। वहीं, जुआ अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज किए गए हैं। अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए अब तक 37 चालान कर 2,70,958 रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक करीब 219 चालान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ की गई और 161 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए। साथ ही थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि आने वाले दीपावली उत्सव के दौरान खाद्य निरीक्षक के सहयोग से बाजार में बेचे जाने वाली नकली मिठाइयों की बिक्री पर भी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याओं को सुना और समस्याओं का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed