{"_id":"6a8ed3d3d96df494be07752d","slug":"suman-from-jakh-nursing-institute-secured-the-fourth-position-across-the-state-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168132-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जाख नर्सिंग इंस्टीट्यूट की सुमन ने प्रदेशभर में पाया चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जाख नर्सिंग इंस्टीट्यूट की सुमन ने प्रदेशभर में पाया चौथा स्थान
विज्ञापन
जाख नर्सिंग संस्थान की सुमन ने प्रदेश स्तर पर झटका चौथा स्थान। स्रोत : संस्थान
संस्थान की तीन छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह
. छात्राओं की उपलब्धि पर संस्थान और अभिभावकों में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में रामपुर स्थित जाख नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा सुमन ने प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। संस्थान की तीन छात्राओं ने प्रदेश भर में टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। तीन अहम स्थान पाने पर संस्थान में खुशी का माहौल है। जाख नर्सिंग संस्थान ने बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में टॉप-10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। संस्थान की सुमन ने 8.82 एसजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, कलश ने 8.37 अंक लेकर प्रदेश में आठवां और कॉलेज में दूसरा स्थान पाया। सोनिका ने 8.27 अंक लेकर प्रदेश में 10वां और कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज की प्रबंधक निदेशक अनिरुद्ध मित्तल ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि संस्थान की तीन-तीन प्रशिक्षु नर्सें पूरे प्रदेश में टॉप-10 में शामिल हुई हैं। यह पहली बार है जब संस्थान की तीन प्रशिक्षु नर्सों ने प्रदेशभर में संस्थान और अभिभावकों का नाम रोशन किया हो। प्रबंध निदेशक राजन मित्तल और सचिव सुमिता मित्तल ने भी छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। बीते वर्ष भी वार्षिक परीक्षा में संस्थान की छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाई थी। उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्राओं को उचित शैक्षणिक माहौल दिया जा रहा है। यही कारण है कि पिछले 4 साल में इस संस्थान की छात्राओं ने प्रदेश भर में अपनी धाक जमाई है।