रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में एक महिला का हाइडेटिड सिस्ट का शिकार होने का मामला सामने आया है। इसका खनेरी अस्प्ताल के चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन किया है। हाइडेटिड सिस्ट का प्रदेश में अपनी पहला मामला माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक 42 वर्षीय महिला अचानक पेट में दर्द होने पर अस्प्ताल में पहुंची। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अल्ट्रासाउंड करने पर महिला के पेट में हाइडेटिड सिस्ट पाया गया, जिसे चिकित्सकों की टीम ऑपरेशन कर निकाल दिया है।
उधर, खनेरी अस्प्ताल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ने बताया हाइडेटिड सिस्ट लंग्स, लीवर और ब्रैन में पाया जाता है। महिला के पेट में दिक्क्त होने पर जांच की तो हाइडेटिड सिस्ट मिला है, जिसे ऑपरेशन कर निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि महिला पूरी तरह से ठीक है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सिस्ट को जांच के लिए लैबोरेटरी में भेजा जाएगा, जिसके बाद इसके बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।