फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Successful operation of flesh grown inside the eye in Kotkhai Hospital

Rampur Bushahar News: कोटखाई अस्पताल में आंख के अंदर बढ़े मांस का सफल ऑपरेशन

Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। नागरिक अस्पताल कोटखाई में पहली बार आंख के अंदर बढ़ रहे मांस का सफल ऑपरेशन किया गया। कई वर्षों से यहां शल्य चिकित्सा की सुविधा तक नहीं थी। एक साल में पहले यहां जनरल ऑपरेशन किए गए। अब आंख का पहला सफल ऑपरेशन किया गया। सोमवार को चिकित्सकों ने पहली बार आंख में बढ़े हुए मांस (पिंगुएकुला/टेरिजियम) का सफल ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दृष्टि ने अंजाम दिया, जो पूर्व में आईजीएमसी शिमला में सेवाएं दे चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में डॉ. दृष्टि को डॉ. शीतल, डॉ. ऋतिका और डॉ. चंद्रकांता का भरपूर सहयोग मिला। यह ऑपरेशन 57 वर्षीय राम लाल की आंख का किया गया। डॉ. दृष्टि ने बताया कि अस्पताल में लेंस की सुविधा सरकार की ओर से उपलब्ध करवा दी जाए, तो यहां मोतियाबिंद जैसे ऑपरेशन भी नियमित रूप से किए जा सकेंगे। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें शिमला जैसे बड़े अस्पतालों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि को सराहा है और उम्मीद जताई है कि कोटखाई अस्पताल भविष्य में और भी उन्नत सेवाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed