फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   An FSL team from Junga is investigating the blast

Rampur Bushahar News: जुन्गा से आई एफएसएल की टीम कर रही ब्लास्ट की जांच

Tue, 22 Sep 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
. रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र दुमति में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की हुई थी मौत
विज्ञापन


. हादसे में घायल हुए मशीन ऑपरेटर का रिकांगपिओ में चल रहा उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। सीमावर्ती क्षेत्र छितकुल से 27 किलोमीटर आगे दुमति में रविवार को हुए ब्लास्ट की जांच जुन्गा से आई सीएफएल की टीम कर रही है। टीम के साथ भावानगर के डीएसपी और सांगला के थाना प्रभारी भी घटना की जांच में जुट गए हैं। फॉरेंसिक टीम मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद ब्लास्ट के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सीमांत क्षेत्र दुमति के पास मशीन से जमीन की खोदाई का कार्य चल रहा था। पूर्वाह्न 11:30 बजे खोदाई के दौरान जोरदार धमाका हुआ। अचानक हुए विस्फोट की चपेट में एक डंपर चालक और एक एक्सकवेटर मशीन का ऑपरेटर आ गया। दोनों को इस हादसे में गंभीर चोटें आई और उन्हें उपचार के लिए रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। उपचार के दौरान विस्फोट की चपेट में आए कांगड़ा निवासी डंपर चालक अशोक कुमार की मौत हो गई। वहीं, मशीन के ऑपरेटर बोला शाह, निवासी छपरा, बिहार का उपचार चल रहा है। हादसा होने के बाद मामला पुलिस के ध्यान में आया और मौके पर जांच के लिए सीएफएल लैब जुन्गा से विशेषज्ञों का दल बुलाया गया। सोमवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञ, डीएसपी भावानगर वरुण पटियाल और थाना प्रभारी सांगला की टीम मौके पर पहुंची और विस्फोट होने के कारणों की जांच शुरू की। अब यह टीम यहां हुए विस्फोट की बारीकी से जांच करेगी और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला पुलिस प्रशासन को सौंपेगी। अचानक विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसका पता जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चल पाएगा। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र दुमति में हुए ब्लास्ट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और पुलिस के अधिकारी मौके पर जुट गए हैं। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article