{"_id":"66990562f53c95391706e739","slug":"sub-tehsil-taklech-xen-jal-shakti-department-rampur-will-soon-be-connected-to-the-sewerage-system-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118913-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीवरेज प्रणाली से जल्द जुड़ेगी उप तहसील तकलेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीवरेज प्रणाली से जल्द जुड़ेगी उप तहसील तकलेच
विज्ञापन
सीवरेज प्रणाली से जल्द जुड़ेगी उप तहसील तकलेच। संवाद
नाबार्ड के तहत 14 करोड़ की लागत हो रहा निर्माण, हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग जल्द होगी पूरी
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की आठ पंचायतों का मुख्यालय उपतहसील तकलेच जल्द ही सीवरेज प्रणाली से जुड़ेगी। सीवरेज प्रणाली का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों की करीब दो दशक पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। नाबार्ड के तहत जल शक्ति विभाग करोड़ों की लागत से उपतहसील तकलेच में सीवरेज प्रणाली का निर्माण कर रहा है, जिसका कार्य जल्द ही पूरा होगा और क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू होगा।
गौर हो कि ग्रामीण इलाकों में भी शहरीकरण की प्रथा बढ़ती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण प्रदूषित होना भी लाजिमी है। बढ़ती आबादी के साथ सीवरेज और कचरा प्रबंधन अहम चुनौतियां बनती जा रही हैं। इस पर अभी भी सरकार को काम करने की जरूरत है। कुछ ऐसी ही कहानी उपतहसील तकलेच की भी है। क्षेत्र की आठ पंचायतों के मुख्यालय में उपतहसील कार्यालय, अस्पताल, जल शक्ति विभाग, पुलिस चौकी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सहित अन्य विभागों के कार्यालय खुले हैं, जबकि समय के साथ-साथ यहां बसने वाली आबादी भी लगातार बढ़ती जा रही है। नरैण, बाहली, तकलेच, दरकाली, मुनिश, देवठी और कूहल पंचायतों का मुख्यालय होने के कारण यहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। सीवरेज प्रणाली के अभाव में सीवरेज की गंदगी यहां से बहने वाली खड्ड में समा रही है, जिससे जल प्रदूषित हो रहा है। वहीं, पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोग वर्षों से प्रदेश सरकार से सीवरेज प्रणाली के निर्माण की मांग उठा रहे थे, जो अब जल्द पूरी होगी। जल शक्ति विभाग करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से तकलेच में सीवरेज प्रणाली का निर्माण कर रहा है। नाबार्ड से स्वीकृत इस योजना का कार्य जल्द ही सिरे चढ़ेगा और क्षेत्र के लोग इससे लाभान्वित होंगे।
योजना का कार्य जल्द होगा शुरू
तकलेच में सीवरेज प्रणाली का निर्माण कार्य चल रहा है। नाबार्ड के तहत करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना का निर्माण किया जा रहा है। योजना का कार्य जल्द पूरा होगा और इसके बाद क्षेत्र के हजारों लोग सीवरेज प्रणाली से जुड़ जाएंगे। -आरएस नेगी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग रामपुर