{"_id":"6af8395a90c42b0570021a26","slug":"sub-division-level-essay-writing-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174858-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले की निबंध प्रतियोगिता में योवेला, निधि और स्वरित रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले की निबंध प्रतियोगिता में योवेला, निधि और स्वरित रहे अव्वल
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के तहत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित
विजेता विद्यार्थियों को डीसी अनुपम कश्यप ने पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत आयोजित उपमंडल स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। कनिष्ठ हिंदी वर्ग में सनशाइन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर की योवेला देवयानी अव्वल रहीं। कनिष्ठ अंग्रेजी वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर की निधि ठाकुर, वरिष्ठ हिंदी वर्ग में सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर के स्वरित ठाकुर और वरिष्ठ अंग्रेजी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गानवी की कविता मल्होत्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि और सम्मान प्रदान किया। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 15 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 10 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। कनिष्ठ हिंदी वर्ग में साई विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर की प्रियंशी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किन्नू की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ अंग्रेजी वर्ग में स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर की अंशिका पलसरा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिंगला की रिधिका तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ हिंदी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रचोली की इशिता ने द्वितीय और शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी की विशाखा आर्यवंशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ अंग्रेजी वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर की अर्चि पॉल द्वितीय और स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर की आरना तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय वर्ग में मेहक, सारिका और संध्या (बीए द्वितीय वर्ष) और स्नेहा (बीए तृतीय वर्ष) को समान रूप से 2500-2500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
188 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
5 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए शिक्षा खंड ननखड़ी से 120, रामपुर से 79, सराहन से 46 और महाविद्यालय वर्ग से चार सहित कुल 249 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 188 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में लेखन कौशल, रचनात्मक सोच और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार तथा सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी ननखड़ी मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।