{"_id":"6af83cfcc73d35164d07dff1","slug":"hrtc-bus-breaks-down-again-on-rural-route-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174841-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एचआरटीसी बस बेबस, सवारियां त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एचआरटीसी बस बेबस, सवारियां त्रस्त
विज्ञापन
शनिवार को रामपुर-लालसा बस शिंगला कैंची में हुई खराब। संवाद
ग्रामीण रूटों पर खटारा बसों का दम तोड़ना जारी, रामपुर-लालसा रूट पर सवारियां हुई परेशान
दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया
ग्रामीण सड़कों पर खस्ताहाल बसें भेजने से लोगों में नाराजगी, पूर्व पंचायत प्रधान ने दी आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी
शिंगला में खराब हुई बस, पैदल लगी दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर डिपो की बसों की हालत ऐसी है कि वे ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय बीच रास्ते में ही जवाब दे रही हैं। आए दिन बसों के खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह रामपुर से लालसा रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शिंगला में गुफा कैंची के पास खराब होकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। बस में करीब 18 यात्री सवार थे। अचानक बस के खराब होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों ने निगम प्रबंधन को इसकी सूचना देकर दूसरी बस भेजने की मांग की। इसके बाद रामपुर बस अड्डे से दूसरी बस मौके पर भेजी गई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण रूटों पर बसों के बार-बार खराब होने से लोगों में निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों देशराज, विकेश, टौंकी शर्मा, प्रदीप शर्मा, रितेश, गोविंद सिंह, घनश्याम, सुरेश, कमलेश, वीना और सुरेखा सहित अन्य लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही परिवहन सुविधाओं की कमी है। ऐसे में निगम प्रबंधन की ओर से खस्ताहाल बसें भेजे जाने से लोगों का सफर जोखिमभरा होता जा रहा है। बसों में तकनीकी खराबी आने से न केवल यात्रियों का समय बर्बाद होता है, बल्कि जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने निगम प्रबंधन से ग्रामीण रूटों पर बेहतर हालत वाली बसें चलाने और बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।
पहले हो चुका हादसा
पिछले महीने नोगवैली के राय शरण में हुए बस हादसे के बाद भी क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया था। उस दौरान लोगों ने ग्रामीण रूटों पर खस्ताहाल बसें न भेजने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद बसों के खराब होने का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा प्रदर्शन
डंसा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं अटल सेवा समिति के सदस्य देश कुमार हुडन ने प्रशासन और निगम प्रबंधन को चेतावनी दी कि ग्रामीण रूटों पर खस्ताहाल बसें भेजने का सिलसिला जल्द बंद किया जाए। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नोगवैली की तीन पंचायतों के हजारों लोगों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम भी किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और निगम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
डिपो को मिली हैं केवल तीन नई बसें
रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बस भेजी गई थी। रामपुर डिपो को अभी केवल तीन नई बसें मिली हैं, जिन्हें बेहतर सड़कों वाले रूटों पर चलाया जा रहा है। खस्ताहाल सड़कों पर नई बसें भेजना संभव नहीं है।