फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Studies affected at Devthi School due to a shortage of teachers

Rampur Bushahar News: देवठी स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दूसरे स्कूलों में जा रहे विद्यार्थी

Mon, 19 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कई अहम पद वर्षों से रिक्त, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द नियुक्तियां करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में प्रधानाचार्य समेत कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए तकलेच और रामपुर के स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है। इससे अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। देवठी स्कूल में तीन पंचायतों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। वर्तमान में यहां छठी से बारहवीं कक्षा तक सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इसके बावजूद विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों को घरद्वार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। वहीं, रिक्त पदों के कारण स्कूल में तैनात अन्य शिक्षकों पर भी अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में राजनीतिक शास्त्र का प्रवक्ता पद वर्ष 2016 से रिक्त है, जबकि टीजीटी मेडिकल का पद वर्ष 2022 से खाली पड़ा है। अंग्रेजी विषय के शिक्षक का पद भी रिक्त है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और इसी कारण कुछ विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों में दाखिला लेना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेक सिंह मेहता सहित गोकुल राम, अनिल चौहान, अशोक, प्यारे लाल, योगराज, रक्षा देवी, योगेंद्र नेगी, रणवीर नेगी, महेंद्र, लाल चंद और राजू सहित अन्य अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में रिक्त पदों को भरने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। कुछ समय पहले एसएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अभिभावकों के अनुसार, एसएमसी सदस्य इससे पहले दो बार स्थानीय विधायक नंद लाल से भी मिल चुके हैं। काफी प्रयासों के बाद स्कूल में इतिहास विषय के प्रवक्ता की नियुक्ति हो पाई। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल में शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।



रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन से समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। - कृष्ण कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article