फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   students won in compitition

Rampur Bushahar News: ओशिन ने दिया भाषण, अंजना ने किया कविता का पाठ

Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
राजा वीरभद्र सिंह कॉलेज सीमा में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। डॉ. रघुबीर सिंह ने मधुर गीत प्रस्तुत कर समा बांधा। छात्रा ओशिन ने भाषण, अंजना ने कविता और अंकुशा ने क्वांटम कंप्यूटिंग पर पीपीटी प्रस्तुत की। विनय ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ओशिन, अदिति, पारुल, अक्षिता, एंजल, तनिषा, सुप्रिया, मेहक, अंशिका और सुनिधि ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। डीन ऑफ स्टडीज डॉ. रवि किरण शर्मा ने कहा कि दवाओं के अनुचित और अत्यधिक उपयोग के कारण सूक्ष्म जीवाणु दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहे हैं, जो भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस विषय में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रोफेसर बना सिंह ने रमन प्रभाव पर व्याख्यान देते हुए बताया कि यह खोज भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने की थी, जिसके लिए उन्हें फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गतिविधियों का संचालन डॉ. दविंद्र कुमार और प्रो. मोहिनी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सीएससीए अध्यक्ष अदिति खिट्टा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रो. सुनील नेगी, डॉ नरेश चौहान, प्रो. अश्वनी शर्मा, प्रो. रितिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed