{"_id":"69e384e21b188d81ee0390b8","slug":"students-were-taught-to-be-disciplined-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-158395-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की दी सीख
विज्ञापन
किल्बा स्कूल में अपना विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। अपना विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किल्बा में बैठक हुई। इस अवसर पर आईआईडीपी किन्नौर के प्रोजेक्ट ऑफिसर घनश्याम दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
घनश्याम दास ने प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और विद्यालय के विकास के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया गया।