फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were made aware about the ill effects of drug abuse in Takleech School

Rampur Bushahar News: विपाशा की टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रही प्रथम

Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about the ill effects of drug abuse in Takleech School
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच एक दिवसीय किशोर स्वास्थ्य और कल्याण ​ दिवस पर विजेत
तकलेच स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने किशोर स्वास्थ्य और कल्याण दिवस पर एक दिवसीय शिविर लगाया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों का स्वास्थ्य भी जांचा। छात्रों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विपाशा, वंशिता और निवेदन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, पलक, वर्षा और देवेश्वरी दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अजित सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए। पोषक आहार ग्रहण करने के बारे लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ चंद्रिका शर्मा ने बच्चों को किशोर स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान नेक राम, अशोक मेहता, सुनील मेहता, ममता कायथ, गोविंद शक्या, संजय नेगी, विजय पाल, दीपक, नरेश, राधा, कमलेश और ममता सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed