विद्यार्थियों ने थानाधार पंचायत का किया शैक्षणिक दौरा
रामपुर बुशहर।
जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर के लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को थानाधार पंचायत का शैक्षणिक दौरा किया। दौरे के दौरान उपप्रधान डॉ. ललित कौल, वार्ड सदस्य प्रीतम चौहान और विनोद चौहान ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पंचायत की कार्यप्रणाली और विकास गतिविधियों से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने डिजिटल गवर्नेंस के तहत मिलने वाली सेवाओं और बुजुर्गों को डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, पड़ोसी क्षेत्रों के साथ पंचायत के समन्वय, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, अनावश्यक कागजी कार्रवाई और देरी को कम करने सहित अन्य विषयों पर सवाल पूछे। पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, विकास के पीछे की सोच, डिजिटल लाइब्रेरी, जिम, गेस्ट हाउस और सोलर प्लांट सहित अन्य सामुदायिक सुविधाओं के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। शैक्षणिक दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ जमीनी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का अवसर प्रदान करना है। दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक स्थल तानी जुब्बड़ झील का भ्रमण भी किया। विभागाध्यक्ष तरुण शर्मा के मार्गदर्शन किया। विभाग से प्रो. पुष्पलता के सहयोग की सराहना की। तरुण शर्मा ने कहा कि दौरे के आयोजन में सहयोग के लिए कॉलेज प्राचार्य पंकज बासोतिया का आभार जताया। कहा कि इस तरह के दौरे विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण शासन और पंचायती राज संस्थाओं की जिम्मेदारियों को व्यावहारिक रूप से समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।