Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students took a pledge to uphold democratic values

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने लिया लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन का संकल्प

Thu, 26 Nov 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंसा में वीरवार को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सहदेव नेगी ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी विशेषताओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सहदेव नेगी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। कहा कि एक आदर्श नागरिक बनने के लिए संविधान के नियमों और मूल्यों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में निहित आदर्शों को केवल पढ़ने तक सीमित न रखने, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article