फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students rejoiced after receiving the honour at the annual distribution ceremony at Racholi School.

Rampur Bushahar News: रचोली स्कूल में वार्षिक वितरण समारोह में सम्मान पाकर चहके विद्यार्थी

Sun, 07 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students rejoiced after receiving the honour at the annual distribution ceremony at Racholi School.
रचोली स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान। संवाद
. छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लुवी नाटी से बटोरीं तालियां
विज्ञापन

.मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को 50 हजार की सामग्री की वितरित, लड्डू भी बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लुवी नाटी समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। समारोह में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को 50 हजार की सामग्री वितरित की और लड्डू भी बांटे। कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए जीआर आजाद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं ,मदन भारती और प्रोमिला गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रवक्ता रजनी मेहता और रेखा बंसल ने मंच संचालन किया। प्रधानाचार्य मुनिशा पाॅल ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष पेश की। मुख्य अतिथि ने होनहार छात्र-छात्राओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 12वीं कक्षा की संध्या को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 10वें स्थान और इशिता को 10वीं कक्षा के बोर्ड मेरिट में 9 वां स्थान हासिल करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग की नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा मुस्कान को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जीआर आजाद ने स्कूल को 11 हजार प्रोत्साहन राशि और विद्यार्थियों के लिए 11 किलो लड्डू बांटे। विशेष अतिथि मदन भारती ने करीब 50 हजार रुपये की सामग्री विद्यार्थियों को वितरित की। जीआर आजाद ने मां पुष्पा उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। इस योजना की शुरुआत सत्र 2026-27 से होगी। इस योजना के तहत छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रथम स्थान हासिल करने पर 1,500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 1,000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 500 पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह राशि हर पांच साल बाद बढ़ाई जाएगी। प्रवक्ता राजेंद्र भलूनी ने सभी का आभार जताया। एसएमसी के अध्यक्ष ज्योति लाल सानी ने कहा कि सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं। विद्यालय का स्टाफ मेहनती और ईमानदार है, जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वार्षिक पारितोषिक में जो बच्चे सम्मानित हुए हैं, उन्हें बधाई दी।

रचोली स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान। संवाद

रचोली स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed