{"_id":"69a6ba23bfe3726ed908d340","slug":"students-of-class-10-appeared-for-english-and-class-12-appeared-for-sanskrit-exams-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-155324-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दसवीं के अंग्रेजी और बारहवीं के विद्यार्थियों ने दी संस्कृत की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दसवीं के अंग्रेजी और बारहवीं के विद्यार्थियों ने दी संस्कृत की परीक्षा
विज्ञापन
सांगला में बोर्ड की परीक्षा देने के बाद चर्चा करतीं छात्राएं। संवाद
. सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर, पहले दिन नकल का कोई मामला नहीं आया
. विद्यार्थियों में डर के साथ उत्साह, बोले, आसान था पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की अंग्रेजी और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने संस्कृत की परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने, उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की गणना करने और उत्तर पुस्तिका पर अपने विचरण भरने के लिए दिए गए। परीक्षा में प्रश्नपत्र ए, बी, सी सीरीज में उपलब्ध करवाए गए। उपमंडल रामपुर के 20 और किन्नौर जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके अलावा उड़नदस्ते भी छापे मार रहे हैं। पहले दिन नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बारहवीं कक्षा की छात्रा शगुन और कुनाल ने बताया कि कि प्रश्नपत्र आसान था। कुछ मुश्किल प्रश्न थे। उन्होंने परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी की है। पहली परीक्षा अच्छी हुई है। उधर, कन्या स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रखा जा रही है। 5 मार्च को बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी और दसवीं कक्षा की संगीत वोकल की परीक्षा होगी।