फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students made aware of GST and income tax

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को जीएसटी और आयकर पर किया जागरूक

Fri, 11 Sep 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के अर्थशास्त्र विभाग की इकॉनॉमिक सोसायटी ने शुक्रवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का विषय जीएसटी और आयकर विषय पर आधारित रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अभय अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मुख्य प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्रवक्ता और सभी विद्यार्थियों को व्याख्यान के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता अभय अग्रवाल ने आयकर की पुरानी और नई कर व्यवस्था के प्रमुख प्रावधानों और जीएसटी की संरचना, सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी, कर निर्धारण की प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रावधानों को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे। प्रवक्ताओं ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। इस मौके पर डॉ. कुशाल शर्मा, प्रो. पुष्पा गोस्वामी, अमर नेगी और इकॉनॉमिक सोसाइटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article