{"_id":"6921a15ffd44e44d4b0d3370","slug":"students-in-rohru-took-out-a-rally-against-chitta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-148615-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में विद्यार्थियों ने चिट्टे के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में विद्यार्थियों ने चिट्टे के खिलाफ निकाली रैली
विज्ञापन
रोहडू के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चिट्टे के विरोध में वाकथान के दौरान स्कूल के छात्र छात्रांए
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू । रोहड़ू में शनिवार को स्कूलों के विद्यार्थियों ने चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली। यह रैली रोहड़ू के रामलीला मैदान से बाजार होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने बैनरों, पोस्टरों और नारों के माध्यम से लोगों को चिट्टे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली की अध्यक्षता एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने की। रैली में विद्यार्थियों के साथ शिक्षण संस्थानों के स्टाफ, विभागों के अधिकारियों समेत नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और आम लोगों ने भी भाग लिया। एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी ही इसे सफल बनाएगी। रैली में रोहडू के सभी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा तक और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस रैली में 12 स्कूलों और तीन काॅलेजों से करीब दो हजार विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस अवसर पर विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधा घंटा देरी से रैली को हुआ शुभारंभ
रामलीला मैदान में शनिवार सुबह 10 बजे सभी स्कूलों के बच्चों व शिक्षकाें को प्रशासन ने पहुंचने के निर्देश जारी किए थे। ठीक साढ़े दस बजे रैली शुरू होने का समय तय था। विद्यार्थी सुबह दस बजे से लाइनों में लगाए गए। करीब एक घंटे तक कई बच्चे लाइनों में थक कर जमीन पर बैठ गए। आखिर स्कूल के एक शिक्षक ने स्वयं कमान संभाली। पूर्वाहान 11 बजे तक कार्यक्रम के आयोजक भी एक-दूसरे की ओर ताकते रहे। पूर्वाहन 11:10 बजे एसडीएम रामलीला मैदान में पहुंचे। उसके बाद रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।