Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A review meeting regarding the arrangements at the Shirgul Temple in Churdhar will be held on November

Rampur Bushahar News: शिरगुल मंदिर चूड़धार की व्यवस्थाओं पर 17 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक

Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
एनएसी मीटिंग हॉल चौपाल में पूर्वाह्न 11:30 बजे होगी बैठक
विज्ञापन

एसडीएम हेमचंद वर्मा करेंगे अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री शिरगुल मंदिर चूड़धार की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए 17 नवंबर को बैठक होगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे एनएसी मीटिंग हॉल चौपाल में होगी। इसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा करेंगे। मंदिर समिति के सचिव एवं तहसीलदार चौपाल रोहित जालटा की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए कुपवी के एसडीएम, वन मंडलाधिकारी चौपाल, एसडीपीओ चौपाल, लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता समेत चौपाल, नेरवा और नौहराधार के तहसीलदार आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा चौपाल और कुपवी के खंड विकास अधिकारियों और शिरगुल वन्यजीव अभयारण्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर समिति ने सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर व्यवस्थाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करने और आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed