{"_id":"6aaa9d9197af08745f00241e","slug":"students-in-ani-conveyed-a-message-about-the-conservation-of-the-ozone-layer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169935-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया
विज्ञापन
ओजोन संरक्षण के संदेश से गूंजा हिमालयन मॉडल स्कूल आनी
.भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में विश्व ओजोन दिवस पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस वर्ष दिवस की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लैनेट रही। कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ओजोन संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए क्विज, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। प्रतियोगिता में ओजोन परत, पर्यावरण, विज्ञान, जलवायु परिवर्तन और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ओजोन परत को बचाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से ओजोन संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक ठाकुर और वैशाली ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ वैज्ञानिक सोच भी विकसित करती हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।