फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   students honoured in annual function

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रोहड़ू में मेधावी छात्राएं सम्मानित

Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्यातिथि वार्षिक समारोह में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू मे शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्यातिथि पारितोषिक वितरण किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विधायक ने समारोह का शुभारंभ किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने गणेश स्तुति, पहाड़ी डांस, योग, कांगड़ी नृत्य, नेपाली डांस, देशभक्ति गीत, मराठी नृत्य, गुजराती नृत्य, पंजाबी नृत्य सहित विभिन्न विषयों पर लघु नाटिकाओं का मंचन भी किया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य उत्तम चंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में काश्वी रांटा, मीना, संध्या शाह, पलक, हर्षिता, जागृति, सेजल, वंशिका, पलक रानी, सिमरन, अर्चिता, आंचल, अगरता, ईशा शर्मा, अर्पिता, कनिष्का, आकर्ति खुराना, ईशा धारटा, शानवी शर्मा, अर्शप्रीत, वंदना, रमन प्रीत, सुहाना, अपूर्वा, लक्ष्मी, मौनी, अक्षरा, दिव्या, मन्नत शर्मा, ऐंजल रोखा, शिवानी, संजना, ऐरिका, अक्षरा हारटा, आभा देष्टा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेलों में मान्या शर्मा, श्रुति, ईशा, संजना, सृष्टि, श्रुति सोनी, दीया, स्वीटी, प्रांजल, अनुशका, यशिका, अदीति, सृष्टि नामटा, टिविंकल, सुहाना, कनिका शर्मा, सानिया, ऐंजल बशाटा, मन्नत, श्रुति ठाकुर, जीया मांटा, अंजलि कल्याण, कृतिका, ऐंजल, आकर्ति, प्राची, दीक्षा, युविका, वंदना, जानवी, नव्या, पलक, प्राप्ती, आरूषि कायथ, अक्षरा, सोनाक्षी, सेजल, कल्पना, ईशिता, नव्या चौहान, कसक, सोनिया नेगी, आरूषि, शगुन, नेहल, सीया, पायल, सिमरन, निमरत, प्रतीज्ञा, आरूषि डोगरा, कृतिका ठाकुर, अशिता चौहान, श्रेया तेगटा, नीलाक्षी चौहान, पल्लवी, गूंजन झामटा, ईशिता, आरवी, रमनप्रीत, जसवीर, अंशिका शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आभा देस्टा, ईशिता ठाकुर, नीधि, ऐंजल, यशवी, जिज्ञासा, काजल, ज्योत्सना सिंह, मन्नत, नैना, अहाना, आरूषि, कशिश बुशैहरी, नव्या, पलक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद रोहडू के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed