{"_id":"66f2b9c246e72aa4b606696a","slug":"students-gave-message-of-community-spirit-in-nirmand-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-122170-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में विद्यार्थियों ने सामुदायिक भावना का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में विद्यार्थियों ने सामुदायिक भावना का दिया संदेश
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में सामुदायिक भोज करते छात्र छात्राएं। संवाद
प्रत्येक कार्य टीम वर्क की भावना से होता है संपूर्ण : राजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के मकसद से सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। यह सामुदायिक भोज कॉलेज के शैक्षणिक सत्र में नियमित अंतराल पर बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में आयोजित किया जाता है। इस गतिविधि की तैयारी के लिए सभी शिक्षक, कर्मचारी सदस्य और विद्यार्थियों ने योगदान दिया। ऐसे आयोजनों से महाविद्यालय के प्रति अपनेपन और समर्पण की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस कम्युनिटी लंच के माध्यम से विद्यार्थियों में सामुदायिक भावना का एक मजबूत संदेश भी जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने बताया कि आयोजन से संबंधित प्रत्येक कार्य टीम वर्क की भावना से किया जाता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह कम्युनिटी लंच समानता, एकता और सहभागिता जैसे नैतिक मूल्यों का संदेश समाज तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम है।