फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   students arrived school after long time, looked exicted

अरसे बाद कम संख्या में स्कूल पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 01 Feb 2021 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
students arrived school after long time, looked exicted
ग्यारह माह बाद स्कूल खुलने के बाद कन्या स्कूल रामपुर की छात्राएं पढ़ाई करतीं हुईं। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के करीब 11 माह बाद सोमवार को स्कूल के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले। हालांकि, पहले दिन विद्यार्थी अपेक्षा से कम संख्या में स्कूल पहुंचे। सरकार की ओर से महामारी से निपटने के व्यापक प्रबंधों के साथ ही स्कूलों को खोलने के फरमान जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार और शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद सोमवार से स्कूल खोल दिए गए। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अब छात्रों और शिक्षकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पहले दिन 8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल में 8वीं से 12वीं तक के 569 में से केवल 118 ही विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। जबकि, स्कूल में शिक्षक और स्टाफ के 60 सदस्यों में से 57 ही पहुंचे। कोविड महामारी को लेकर सरकार की ओर से जारी एसओपी की पालना सुनिश्चित की गई है। सोमवार सुबह नौ बजे से पदम स्कूल में विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। यहां थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही उन्हें कक्षाओं में भेजा गया। हालांकि, स्कूल में प्रार्थना सभा और एक साथ भोजन करने पर रोक लगाई गई है। छात्रों को मास्क का इस्तेमाल, पानी की बोतल घर से लाने, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के स्कूल प्रबंधन ने निर्देश जारी कर रखे हैं। सुबह 9:25 बजे पांचवीं कक्षा शुरू हुई, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। सुबह 9:25 से 12:00 बजे तक 12वीं कक्षा और 12:30 से 3:00 बजे का सेशन 11वीं कक्षा के लिए निर्धारित किया गया है। स्कूल में कैंटीन भी बंद रखी गई है। कोरोना नियमों पर नजर बनाए रखने के लिए स्कूल में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदम छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्कूल खोल दिए गए हैं। सोमवार को पहले दिन 8वीं से 12वीं कक्षा के 569 में से 118 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को स्कूल भेजें। परीक्षाओं का दौर नजदीक है। स्कूल पहुंचकर विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित जानकारी शिक्षकों से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed