{"_id":"5d49aff78ebc3e6d0c33b519","slug":"student-rampur-hp-news-sml303058188","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखिल बने एबीवीपी के तहसील संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखिल बने एबीवीपी के तहसील संयोजक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। पीजी कॉलेज सीमा में एबीवीपी इकाई की नई कार्यकारिणी में निखिल चोपड़ा को तहसील संयोजक का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं इस मौके पर परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कार्यक्रम ‘सेल्फी विद कैंपस’ के तहत कॉलेज परिसर में सेल्फी लेने का अभियान छेड़ा गया। इसमें काफी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मंगलवार को पीजी कॉलेज सीमा में एबीवीपी इकाई की बैठक परिषद के पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान एबीवीपी के इतिहास और परिषद की कार्य पद्धति के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया गया। इस मौके पर चुनी गई कार्यकारिणी में पंकज राणा को इकाई अध्यक्ष तथा अभिमन्यु को इकाई सचिव चुना गया। इसी के साथ विजेंद्र नेगी, कमल पारस शर्मा, मोहित ठाकुर को उपाध्यक्ष, शिल्पा बशलवान, पंकज, शिल्पा ठाकुर, नीतीश ठाकुर को सहसचिव, निकिता दत्ता और दीक्षा बुगवान को छात्रा प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई। कार्यक्रम में विभाग संयोजक सुरेश शर्मा, पूर्व जिला संयोजक राजन चौहान, अरुण भाउटा, निशांत और राहुल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।